फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali : High speed Mercedes driver also had two invoices for dangerous driving in Chandigarh

मोहाली : तेज रफ्तार मर्सिडीज चालक के चंडीगढ़ में भी हुए थे खतरनाक ड्राइविंग के दो चालान

Wed, 24 Mar 2021 01:17 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mohali : High speed Mercedes driver also had two invoices for dangerous driving in Chandigarh
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर जिस तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की वजह से शनिवार को तीन लोगों की जान गई थी, उस कार के चालक के पहले भी चंडीगढ़ में खतरनाक ड्राइविंग करने के आरोप में दो चालान कटे हुए हैं। यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है। एक चालान दिसंबर, 2020 और दूसरा 13 मार्च, 2021 को हुआ था। इस संबंधी मोहाली पुलिस ने पूरा रिकॉर्ड जुटा लिया है। वहीं, इस चीज को भी पुलिस की ओर से अपनी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। साथ ही जब पुलिस जब चालान पेश करेगी तो यह भी जोड़े जाएंगे। वहीं इस कार के अन्य दो सवारों का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। दोनों आरोपी पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। हालांकि पुलिस ने चंडीगढ़ और मोहाली में कई जगह छापा मारा है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

मटौर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए मर्सिडीज चालक सम्राट से पूछताछ में सामने आया है कि प्रभनूर उसका दोस्त था, जबकि चंडीगढ़ के सेक्टर-9 निवासी अर्जुन प्रभनूर का दोस्त है। उसके बारे में उसे ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस ने मंगलवार को दोबारा चंडीगढ़ और मोहाली में कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश में छापा मारा और उनके जानकारों व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, आरोपी सम्राट को आज दोबारा अदालत में पेश किया जाना है। क्योंकि पुलिस रिमांड खत्म होने वाला है। हालांकि पुलिस ने सोमवार को आरोपी का रिमांड लेते हुए तर्क दिया था कि उनकी टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में छापा मार रही हैं। पुलिस जांच में साफ हो चुका है हादसे के समय सभी आरोपी नशे में थे, सम्राट के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन

बता दें कि एयरपोर्ट रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक अर्टिगा कार को हिट करने के बाद दो साइकिल सवारों को रौंद दिया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इनमें धर्मप्रीत और अंकुश नरूला एक यूएस बेस्ड कंपनी में काम करते थे। जबकि तीसरा राम प्रसाद एक नामी भारतीय कंपनी में जॉब करता था। जबकि तीन घायल अस्पताल में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने निकाली मर्सिडीज कार के रूट का पूरी रिकॉर्डिंग
जानकारी के मुताबिक हादसे वाले दिन मर्सिडीज कार चालक ने मोहाली में कहां से एंट्री की थी और उसकी कार की रफ्तार कितनी थी, इस बारे में पुलिस अब पूरी रिकॉर्डिंग निकाल चुकी है और सबूत जुटा रही है। पुलिस की ओर से चंडीगढ़ सीमा से लेकर राधा स्वामी चौक के लाइट प्वाइंट की वीडियो फुटेज निकाल ली गई है। साथ ही इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जिस हालत में यह गाड़ी है, उससे साफ जाहिर है कि यह कार बहुत ज्यादा ओवरस्पीड में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed