फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLA Kuljit Singh Randhawa caught ASI drinking alcohol in Derabassi

मोहाली: आप विधायक ने दी मुबारकपुर पुलिस चौकी में दबिश, शराब पीता मिला चौकी इंचार्ज

Sat, 16 Apr 2022 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 03:38 PM IST
सार

डीएसपी गुरबख्श सिंह ने मौके पर पहुंचकर गुलशन कुमार की सिविल अस्पताल डेराबस्सी में जांच करवाई। रंधावा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान शराब पीना अपराध है, ऐसे किसी भी कर्मी को माफ नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
MLA Kuljit Singh Randhawa caught ASI drinking alcohol in Derabassi
डेराबस्सी के विधायक कुलजीत रंधावा ने मुबारकपुर चौकी इंचार्ज को शराब पीते पकड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

डेराबस्सी में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शुक्रवार रात मुबारकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई गुलशन कुमार को रंगे हाथों शराब पीते पकड़ा। रंधावा ने डीएसपी डेराबस्सी को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद डीएसपी गुरबख्श सिंह ने मौके पर पहुंचकर गुलशन कुमार की सिविल अस्पताल डेराबस्सी में जांच करवाई। रंधावा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान शराब पीना अपराध है, ऐसे किसी भी कर्मी को माफ नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


डीएसपी गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल गुलशन कुमार की सस्पेंशन के लिए उच्च अधिकारियों को लिख कर भेज दिया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज गुलशन कुमार ने कहा कि बाहर से उसका दोस्त आया था जो चौकी में ही आ गया। वह पैग लगा रहा था, मैंने शराब नहीं पी और यह मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed