{"_id":"5fd7ce068ebc3e3e7d723097","slug":"mischievous-element-soot-on-hoarding-of-chief-minister-mohali-news-pkl3972035100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : 15 फुट ऊंचे होर्डिंग पर लगा था खुशहाल पंजाब का विज्ञापन, मुख्यमंत्री की तस्वीर पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : 15 फुट ऊंचे होर्डिंग पर लगा था खुशहाल पंजाब का विज्ञापन, मुख्यमंत्री की तस्वीर पर पोती कालिख
Tue, 15 Dec 2020 02:11 AM IST
मोहाली ब्यूरो
अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में सीएम की फोटो पर लगाई गई कालिख।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोहाली में किसी शरारती तत्व ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के होर्डिंग पर कालिख पोत दी। यह कालिख बलौंगी कुंभड़ा रोड पर श्मशान घाट के बाहर यूनिपोल पर लगे होर्डिंग पर छपी फोटो पर लगाई गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाल रही है। इस होर्डिंग पर किसान खुशहाल पंजाब खुशहाल का विज्ञापन लगा है।
विज्ञापन
बलौंगी कुंभड़ा रोड पर लगा यह यूनिपोल करीब पंद्रह फुट ऊंचा है। मामला पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। मोहाली के थाना फेज-एक के एसएचओ इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जिसने भी यह हरकत की है, वह पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बलौंगी कुंभड़ा रोड पर श्मशानघाट के पास मेन रोड पर लगा यूनिपोल दोनों तरफ की सड़क को कवर करता है। इस पर राज्य सरकार के विज्ञापन किसान खुशहाल पंजाब खुशहाल का होर्डिंग लगा है। एक तरफ किसान की फोटो है, जबकि दूसरी तरफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की।
विज्ञापन
सोमवार को किसी ने मुख्यमंत्री की फोटो पर कालिख पोत दी। पता चलते ही पुलिस हरकत में आई और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। जिक्रयोग है कि यह अपनी तरह का पहला मामला है जब इतनी ऊंची फोटो पर इस तरह कालिख पोती गई।