फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor raped by falsely pretending to marry

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Minor raped by falsely pretending to marry
लालड़ू। शादी का झांसा देकर एक 17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे दो महीने की गर्भवती बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पोक्सो एक्ट भी जोड़ा है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि लड़की 10वीं पास है और घर में ही रहती थी, जबकि उसकी मां एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही है और पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि उसकी लड़की कुछ दिनों से सहमी सी रह रही थी और कुछ बताती नहीं थी। जोर देकर पूछने पर उसने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले संजय शाह नाम के व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय शाह पुत्र सुदर्शन शाह निवासी गांव चिलहर, थाना अजीमाबाद, जिला भोजपुर आरा, बिहार का रहने वाला है और फिलहाल वह यहां लालड़ू में मजदूरी करता है और एक व्यक्ति के घर में किराए के मकान में रहता है। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब लड़की दो महीने की गर्भवती है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और आरोपी संजय के खिलाफ आईपीसी 376 के अलावा पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर डेराबस्सी अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत मेें 27 फरवरी, 2020 तक जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed