फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor girls missing, case filed against youth

Mohali News: नाबालिग लड़कियां लापता, युवकों पर मामला दर्ज

Mon, 05 Jan 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Minor girls missing, case filed against youth
जीरकपुर। पुलिस ने विवाह का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने के दो मामलों में दो युवकों पर मामला दर्ज किया है। दोनों मामले जीरकपुर थाना क्षेत्र से जुड़े हैं। पहले मामले में एक नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे मूल रूप से गांव अमान खेड़ा, जिला उन्नाव उत्तर-प्रदेश की रहने वाली हैं। पति-पत्नी मजदूरी का काम करते हैं। 27 दिसंबर को उनकी 15 वर्षीय बेटी सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को विवाह का लालच देकर अपने साथ भगा ले गया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में भी एक नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि 31 दिसंबर को वह और उसकी पत्नी काम पर गए थे। शाम करीब छह बजे लौटने पर उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने शक जताया कि शिवांशु नामक युवक उनकी बेटी को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया है, क्योंकि वह पहले भी उससे बातचीत करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed