फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Bharatiya Kisan Union demanded an uninterrupted eight-hour power supply

Mohali News: भारतीय किसान यूनियन ने आठ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की

Tue, 15 Sep 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The Bharatiya Kisan Union demanded an uninterrupted eight-hour power supply
खरड़। भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) ने किसानों के लिए आठ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग उठाई है। संगठन ने पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के खरड़-खानपुर एक्सईएन को मांगपत्र सौंपा। यह मांग फसलों की सिंचाई सुनिश्चित करने और बिजली कटौती रोकने के लिए की गई है।
विज्ञापन




मांगपत्र में गन्ने समेत अन्य फसलों की सिंचाई के लिए लगातार आठ घंटे बिजली की मांग की गई। किसान नेताओं ने बताया कि धान की देर से रोपाई के कारण फसलों को इस समय अधिक पानी चाहिए। ऐसे में निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद आवश्यक है। किसानों ने गर्मी के मौसम में गांवों में लगातार बिजली कटौती पर भी चिंता जताई। इससे घरेलू उपभोक्ता और खेती का काम प्रभावित हो रहा है। संगठन ने गांवों में भी बिना अनावश्यक कटौती के बिजली आपूर्ति जारी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय पर पानी न मिलने से फसलों पर संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन




आंदोलन की चेतावनी

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया। तो वे बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरू करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थिति के लिए बिजली बोर्ड जिम्मेदार होगा। किसान अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं। वे अपनी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed