फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to launch city bus service in Mohali soon; appeal made to the government

Mohali News: मोहाली में सिटी बस सेवा जल्द शुरू करने की मांग, सरकार से अपील

Tue, 15 Sep 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to launch city bus service in Mohali soon; appeal made to the government
मोहाली। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिटी बस सेवा जल्द शुरू करने की मांग उठने लगी है। कंफेडरेशन ऑफ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान केके सैनी ने पंजाब सरकार से इस योजना पर तेजी से काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर के लगातार विस्तार और बढ़ती आबादी के मद्देनजर सार्वजनिक परिवहन की जरूरत बढ़ गई है।
विज्ञापन




सैनी ने बताया कि सिटी बस सेवा शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। इससे शहर के विभिन्न सेक्टरों, प्रमुख बाजारों और शिक्षण संस्थानों के बीच आवागमन आसान हो सकेगा। उन्होंने सरकार से बस सेवा के रूट, बसों की संख्या और संचालन संबंधी योजना को जल्द अंतिम रूप देने की मांग की। विधायक कुलवंत सिंह भी मोहाली में बस सेवा शुरू करने का एलान कर चुके हैं। फेज-11 में जगतपुरा के पास बस स्टैंड बनाने की योजना प्रस्तावित है। सैनी ने सरकार से बस स्टैंड के निर्माण और सिटी बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।
विज्ञापन




यातायात व्यवस्था में सुधार

बेहतर सार्वजनिक परिवहन से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। इससे शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी। बढ़ती आबादी के लिए किफायती और सुगम यातायात सुविधा आवश्यक है। यह सेवा लोगों को बेहतर आवागमन का विकल्प प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed