{"_id":"6596bf2a9543686d48043ba1","slug":"minor-girl-commits-suicide-by-hanging-in-santemajra-colony-mohali-news-c-71-1-mli1003-10126-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: संतेमाजरा कालोनी में नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: संतेमाजरा कालोनी में नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Thu, 04 Jan 2024 07:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 04 Jan 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। संतेमाजरा कालोनी में एक प्रवासी परिवार से संबंधित नाबालिग लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिटी पुलिस खरड़ ने शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है।
खरड़ सिटी पुलिस के जांच अधिकारी एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि संतेमाजरा कॉलोनी में रहकर राज मिस्त्री का काम करने वाले प्रवासी ने बताया कि वह और उसकी पत्नी रोज की तरह अपने काम पर चले गए थे। उनकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। दोपहर लगभग 1:30 बजे उनकी बेटी द्वारा आत्महत्या किए जाने का पता चला तो वह उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत बता दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका लड़की पढ़ी-लिखी नहीं थी और वह लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या करने के असली कारण सामने आ सकें।