फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor abducted from home, doused in diesel, attempts to burn alive

Mohali News: नाबालिग को घर से अगवा कर छिड़का डीजल, जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 31 Mar 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Minor abducted from home, doused in diesel, attempts to burn alive
डेराबस्सी। गांव मुबारकपुर में एक युवक को अगवा कर उस पर डीजल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापा मारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर निवासी जतिन पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि उसका भाई निखिल (16) घर में मौजूद था। उस समय घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था। तभी तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर का दरवाज़ा खटखटाया और उसके छोटे भाई को अगवा कर कहीं ले गए। वहां से भागने की कोशिश करने पर आरोपियों ने निखिल पर डीजल डालकर आग लगा दी। निखिल घायल अवस्था में भागकर अपने पिता की दुकान पर पहुंचा, जहां से उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण उसे सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने मुबारकपुर पुलिस चौकी में सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुबारकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed