फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali Police Takes in Custody to National Players

मोहालीः पुलिस ने लुटेरे समझकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को उठाया, सच पता चला तो छोड़ दिया

Mon, 06 Jan 2020 02:46 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jan 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Mohali Police Takes in Custody to National Players
प्रतीकात्मक तस्वीर
मोहाली फेज-10 में गत सोमवार को दुकान के अंदर ज्वेलर्स को बंधक बनाकर की गई लाखों की लूट का मामला पुलिस के लिए अभी भी पहेली बना हुआ है। इस मामले में थाना फेज-11 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात ढाई बजे इलाके में दबिश देकर एक घर से कुछ लड़कों को हिरासत में लिया। इस दौरान घर से आठ एयरगन भी बरामद हुईं।
विज्ञापन


हालांकि पूछताछ के बाद पता चला कि सभी लड़के खिलाड़ी हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। थाना फेज-11 के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। युवकों के पास से एयरगन भी बरामद हुईं थीं लेकिन जांच में पता चला कि सभी लड़के खिलाड़ी हैं, जिसके चलते उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फेज-10 की ज्वेलरी शॉप में हुई लूट को अंजाम देने वाले आरोपी फेज-11 में ही छुपे बैठे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के उक्त घर में छापा मारा। पुलिस की टीम में शूटर भी शामिल थे। कुछ जवान सिविल ड्रेस में भी थे। पुलिस को पहले से शक था कि आरोपी घर में छिपकर बैठे हैं। उनके पास भी पिस्टल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने सभी युवाओं को आसानी से काबू कर लिया। सबको पकड़कर पुलिस थाने ले आई। इस दौरान लड़कों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह तो नेशनल स्तर के के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने बारे में सारी जानकारी पुलिस को मुहैया करवा दी। पुलिस ने उनका सारा रिकॉर्ड व दस्तावेज चेक कर इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लड़कों को छोड़ दिया गया।


इलाके में फैल गई दहशत
जब देर रात पुलिस की गाड़ियां फेज-11 में जाकर रुकीं तो इलाके के लोग भी दहशत में आ गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो गया। इस दौरान लोगों को लगा कि शायद कुछ गैंगस्टर उनके इलाके में छिपे हुए हैं। उस दौरान जितने भी लोग घर से बाहर निकले, पुलिस ने उन सभी को अपने-अपने घर के अंदर चले जाने को कह दिया। साथ ही बता दिया कि इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों की छिपे होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed