{"_id":"5fa5b3b88ebc3e9c0416e22e","slug":"mentally-disturbed-woman-arrested-for-disrespecting-sri-guru-granth-sahib-mohali-news-pkl393409385","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर मानसिक रूप से परेशान महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर मानसिक रूप से परेशान महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
डेराबस्सी में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों से बातीची?
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर गांव देवी नगर के श्री गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। इसमें लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इसी गांव की रहने वाली मानसिक रूप से परेशान एक 32 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कुछ देर में ही सोशल मीडिया पर इतना तूल पकड़ गया कि गांव में बड़ी संख्या में सिख संगठनों और इलाके के लोग पहुंच गए। इस दौरान गांव में जमा हुई भीड़ के कारण माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह, एसपी (देहाती) रवजोत कौर ग्रेवाल, डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्श सिंह, थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा देकर शांति बनाई रखने की अपील की। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे गांव को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे हलका विधायक एनके शर्मा और इसके बाद कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने भी अपने समर्थकों के साथ गांव का दौरा कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस मामले में श्री गुरुद्वारा साहिब में दस साल से तैनात ग्रंथी जगतार सिंह ने बताया कि गांव निवासी महिला रणजीत कौर उर्फ रानी पत्नी हरजीत सिंह निवासी गांव रामगढ़ भुड्डा का दस साल पहले विवाह हुआ था। वह अक्सर अपने बच्चों के साथ मायके में आती रहती है। वह सुबह-शाम श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए आती है।
शुक्रवार को भी महिला सुबह साढ़े 8 बजे वह श्री गुरुद्वारा साहिब में आई थी। इस दौरान उसने वहां सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करते हुए उसके अंग फाड़ दिए और इसके बाद वह गुरुद्वारे में ही बैठ गई। उन्होंने मामले की जानकारी गांव वासियों और पुलिस को दी। एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे तीन साल पहले 2017 में भी एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। उसके खिलाफ धारा 295ए, 506 और पंजाब में अमन शांति भंग करने के साथ धार्मिक भावनाओं को आधार बनाकर दंगे भड़काने की धारा भी जोड़ी गई है।