फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mehak Sharma of Meritorious School is district topper in Punjab Board 12th result

Mohali News: पंजाब बोर्ड 12वीं के परिणाम में मेरिटोरियस स्कूल की महक शर्मा जिला टॉपर

Thu, 15 May 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mehak Sharma of Meritorious School is district topper in Punjab Board 12th result
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए हैं। शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई 290 विद्यार्थियों की मेरिट सूची में से मोहाली जिले के 13 विद्यार्थियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। इनमें से 11 विद्यार्थी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल सेक्टर-70 के हैं और एक लालड़ू और एक खिजराबाद कुराली से है।
विज्ञापन

इनमें से मोहाली जिले में पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। तीन छात्राएं सरकारी मेरिटोरियस स्कूल सेक्टर-70 की हैं और तीनों ने ही साइंस ग्रुप में परीक्षा पास की है। जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली महक शर्मा ने 497/500 अंक लेकर 99.40 प्रतिशत के साथ पंजाब में तीसरा रैंक
विज्ञापन

प्राप्त किया है।
जबकि जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली महकप्रीत कौर ने 493/500 अंक लेकर 98.60 प्रतिशत के साथ पंजाब में 7वीं रैंक पाई है। भावना ने 491/500 अंक लेकर 98.20% के साथ पंजाब में 9वां स्थान और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। मेरिटोरियस स्कूल सेक्टर-70 की कॉमर्स स्ट्रीम के धीरज चौधरी ने 490/500 अंक लेकर 98 प्रतिशत से पंजाब में 10वां रैंक, साइंस में की पायल और विनायक ने 489/500 अंक लेकर 97.80 % से पंजाब में 11वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस में कुंदन ने 488/500 अंक लेकर 97.60 प्रतिशत पंजाब में 12वां, साइंस ग्रुप के अंतरजोत और कॉमर्स के हबीब और सरकारी स्कूल लालड़ू के सुधांशु तिवारी ने 487/500 अंक लेकर 97.40 प्रतिशत पंजाब में 13वां स्थान हासिल किया। सरकारी स्कूल खिजराबाद की कॉमर्स की मानसी जोशी, मेरिटोरियस स्कूल सेक्टर-70 के कॉमर्स स्ट्रीम की रीतू और साइंस ग्रुप की सुनेहा ने 486/500 अंक प्राप्त 97.20 प्रतिशत कर पंजाब में 14वां रैंक
प्राप्त किया है।

मेरिटोरियस-70 के अध्यापकों को दी बधाई
सेक्टर-70 के सरकारी मेरिटोरियस स्कूल का परिणाम इस बार पिछले साल के मुकाबले और भी बेहतरीन रहा है। इस स्कूल में पंजाब के अलग-अलग जिलों के विद्यार्थी पढ़ते हैं, ज्यादा विद्यार्थी गरीब और आर्थिक कमजोर वाले परिवारों के बच्चे है। प्रिंसिपल रीतू शर्मा ने कहा कि इस बार मेरिट में उनके स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। जबकि पिछले साल 10 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे श्रेय के लिए वह स्कूल के सभी अध्यापकों को बधाई देना चाहती है, जिन्होंने पूरी मेहनत करके विद्यार्थियों को यह उपलब्धि हासिल करवाई।


मेरिटोरियस-70 के अध्यापकों को दी बधाई
सेक्टर-70 के सरकारी मेरिटोरियस स्कूल का परिणाम इस बार पिछले साल के मुकाबले और भी बेहतरीन रहा है। इस स्कूल में पंजाब के अलग-अलग जिलों के विद्यार्थी पढ़ते हैं, ज्यादा विद्यार्थी गरीब और आर्थिक कमजोर वाले परिवारों के बच्चे है। प्रिंसिपल रीतू शर्मा ने कहा कि इस बार मेरिट में उनके स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। जबकि पिछले साल 10 विद्यार्थी मेरिट सूची में आए थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे श्रेय के लिए वह स्कूल के सभी अध्यापकों को बधाई देना चाहती है, जिन्होंने पूरी मेहनत करके विद्यार्थियों को यह उपलब्धि हासिल करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed