{"_id":"644c2829241c124ce204a9c4","slug":"mataurs-shilpi-devi-topped-the-district-in-the-eighth-seventh-in-the-state-mohali-news-c-16-1-127309-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आठवीं में मटौर की शिल्पी देवी जिले में अव्वल, प्रदेश में सातवें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आठवीं में मटौर की शिल्पी देवी जिले में अव्वल, प्रदेश में सातवें स्थान पर
Sat, 29 Apr 2023 01:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
आठवीं में मटौर की शिल्पी देवी जिले में अव्वल, प्रदेश में सातवें स्थान पर
पीएसईबी ने जारी की 356 विद्यार्थियों की सूची, प्रदेश की मेरिट में जिले के सात विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को आठवीं के परिणाम घोषित किए गए। इसमें पूरे जिले में गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल मटौर की छात्रा शिल्पी देवी ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, पंजाब में वह सातवें स्थान पर रही है। शिक्षा बोर्ड ने 356 विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की है और इनमें मोहाली जिले के सात विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली के आठवीं के परीक्षा परिणाम में कुल 298127 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 292206 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 98.68 प्रतिशत लड़कियां और 97.41 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। पहला स्थान गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल मटौर की छात्रा शिल्पी देवी ने हासिल किया है। वहीं, दूसरा स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ से सूरज कुमार ने हासिल कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। जिले में तीसरा स्थान और प्रदेश में बारहवां स्थान हासिल करने में हरमनप्रीत गवर्नमेंट स्कूल गांव भतौली की छात्रा कामयाब रही। संयुक्त रूप से प्रदेश में बारहवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल करने में अमनदीप कौर शहीद सिपाही गुरमीत सिंह सरकारी हाई स्कूल धर्मगढ़ भी शामिल है। प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले से गुरु नानक देव स्कूल धरमगढ़ से जैसमीन और इसमीत कौर, टैगोर निकेतन स्कूल खरड़ से स्नेहा कुमारी भी शामिल है।
पिता निजी नौकरी और मां करती हैं घरों में काम
जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाली शिल्पी देवी के पिता निजी संस्थान में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां लोगों के घरों में काम करती हैं। वह परिवार में दो बहनें हैं। दोनों ही पढ़ने में काफी होशियार हैं। शिल्पी देवी ने 600 अंकों में से 593 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान और पंजाब में सातवां स्थान हासिल किया है। वह आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है। उसका सपना है कि वह डॉक्टर बनकर गरीब परिवारों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएं और अपने मां-बाप के लिए बुढ़ापे का सहारा बने। उसका कहना है कि उसकी इस सफलता में मां-बाप के साथ-साथ शिक्षक और हेडमिस्ट्रेस नरपिंदर कौर का पूरा योगदान है।
विज्ञापन
कोट
शिल्पी देवी बहुत ही मेहनती और अनुशासन का पालन करने वाली छात्रा है। वह अपनी कक्षा में हमेशा पढ़ाई पर ध्यान देती हैं। सभी विषयों में उसकी अच्छी पकड़ है। गरीब परिवार से होने के बाद भी शिल्पी ने यह मुकाम हासिल कर अपने अध्यापकों और स्कूल का नाम रोशन किया है।- नरपिंदर कौर, हेडमिस्ट्रेस गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल, मटौर