फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Masked thieves stole goods worth lakhs from showroom by breaking shutter

शटर तोड़कर नकाबपोश चोरों ने शोरूम से चुराया लाखों का सामान

Tue, 24 Nov 2020 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Masked thieves stole goods worth lakhs from showroom by breaking shutter
मोहाली। सेक्टर-82 में रविवार रात नकाबपोश चोरों ने आरबी इंटरप्राइजेज शोरूम का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। चोर महिंद्रा पिकअप में सवार होकर आए थे। गाड़ी की रोशनी में उन्होंने शोरूम के शटर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शोरूम से कीमती केबल समेत नगदी, गीजर और कंप्यूटर इत्यादि सामान ले गए। वारदात को अंजाम देते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए है। सोहाना थाने की पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शोरूम मालिक ने रोविंदर राय ने बताया कि चोर रात को मंहिद्रा पिकअप में सवार होकर आए थे। उन्होंने शोरूम के बाहर अपनी कार खड़ी की और उसी की रोशन में शटर व ताले तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने वहां रखी विभिन्न कंपनियों की रखी लाखों रुपये की केबल चुराई। साथ ही वे दुकान में नगदी, लैपटॉप, गीजर और अन्य सामान भी चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पहले स्ट्रीट लाइट बंद की, फिर हुई चोरी
चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके में लगी स्ट्रीट लाइट्स की तार काटकर उन्हें बंद कर दिया। ताकि बाजार के संबंधित हिस्से में अंधेरा छा जाए। इससे साफ हो गया है कि जिस गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया वह अपनी पूरी प्लानिंग के साथ आया था। पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह के सदस्यों ने पहले इलाके की रैकी भी की थी। उन्हें बाजार के बारे में सारी जानकारी थी। उधर, कुछ साल पहले भी इसी तरह का गिरोह शहर में सक्रिय हुआ था। जो सामान चोरी कर पिकअप में ले जाता था। उस गिरोह ने भी शहर के कई इलाकों में वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed