Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Markets packed on Dhanteras; silver outshines gold, with trade reaching approximately 7 crore.

Mohali News: धनतेरस पर बाजार पैक, सोने से ज्यादा चांदी चमकी, करीब 7 करोड़ का हुआ व्यापार

Sat, 07 Nov 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Markets packed on Dhanteras; silver outshines gold, with trade reaching approximately 7 crore.
एक हजार के करीब दोपहिया और 150 से अधिक कारों की हुई बिक्री, बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर बाजार में रही रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। कहीं चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की चमक थी तो कहीं नए बर्तनों की खनक। किसी ने घर के लिए टीवी और फ्रिज खरीदा तो किसी ने नई गाड़ी की चाबी लेकर धनतेरस की खुशियां मनाईं। दिवाली से पहले धनतेरस के त्योहार ने शुक्रवार को जिले के बाजारों में रौनक और कारोबार दोनों बढ़ा दिए। सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही इतनी रही कि कई जगह सामान खरीदने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। दूसरी ओर, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों और पार्किंग की कमी ने खरीदारी के उत्साह के बीच लोगों की परेशानी भी बढ़ाई।
मोहाली में धनतेरस पर सोने और चांदी का करीब 6 से 7 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इस बार सोने के मुकाबले चांदी की खरीदारी अधिक रही। लोगों ने चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पायल और बर्तन खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई। मोहाली ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरबजीत सिंह पारस के अनुसार धनतेरस पर करीब दस किलो सोने की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले कम है। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

खूब बिके बर्तन, कारोबारी खुश
बर्तनों की दुकानों पर भी खूब बरसी लक्ष्मी फेज-3बी2, फेज-7, फेज-11, फेज-3बी1, फेज-4 और फेज-5 समेत प्रमुख बाजारों में दिनभर भीड़ रही। स्टील, कांसे और तांबे के बर्तनों की मांग इतनी रही कि कई दुकानों पर दोपहर तक स्टॉक खत्म हो गया। मोहाली व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान अकबिंदर सिंह गोसल ने कहा कि ग्राहकों के उत्साह से कारोबारियों में खुशी है। यह दिवाली के आगामी दिनों के लिए भी सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के खरीदारों ने दिखाया उत्साह
धनतेरस पर मोहाली में करीब एक हजार दोपहिया वाहन और 150 से अधिक कारें बिकने की जानकारी है। ऑटोमोबाइल शोरूम में विशेष ऑफर और सजावट के जरिये ग्राहकों को आकर्षित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और होम डेकोर दुकानों पर भी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और मोबाइल फोन की खरीदारी हुई।


खरीदारी की भीड़ से शहर की सड़कों पर लगा जाम
धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। फेज-3बी2, फेज-7, फेज-11 और फेज-5 समेत प्रमुख बाजारों के आसपास दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाजारों के बाहर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों ने सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर दिए, जिससे यातायात बाधित हुआ। शाम के समय स्थिति और बिगड़ गई तथा वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा। मोहाली के अलावा जीरकपुर और खरड़-कुराली हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। त्योहार की खरीदारी के उत्साह के बीच लोगों को यातायात अव्यवस्था से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed