{"_id":"5f6125bc8ebc3e9ad8486798","slug":"many-officials-of-zirakpur-nagar-council-become-ill-difficulties-facing-people-getting-work-done-mohali-news-pkl388006939","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर नगर काउंसिल के कई अधिकारी हुए बीमार, लोगों को काम करवाने में आ रही मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर नगर काउंसिल के कई अधिकारी हुए बीमार, लोगों को काम करवाने में आ रही मुश्किलें
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय नगर काउंसिल में पिछले कुछ दिनों से दफ्तर के अलग-अलग विभागों के कई अधिकारी अचानक तबीयत खराब होने की वजह से छुट्टी पर चल रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। जो अपने कार्यों को लेकर दफ्तर आते जरूर हैं, लेकिन अफसर न मिलने की वजह से खाली हाथ वापस लौट जाते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों नगर काउंसिल की सैनिटेशन ब्रान्च के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिनको सेहत विभाग की ओर से छुट्टी देकर एकांतवास में भेजा गया है। इसी तरह, सुपरिटेंडेंट बलविंदर सिंह, इंजीनियरिंग ब्रान्च में कार्यरत जेई राजीव कुमार, बिल्डिंग ब्रान्च में कार्यरत क्लर्क रविंदर कौर, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रान्च में कार्यरत क्लर्क सुभाष कुमार के अलावा नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी संदीप तिवाड़ी तबीयत खराब होने पर छुट्टी पर गए हुए थे।
वहीं दूसरी ओर, दफ्तर के अंदर अधिकारियों की गैर मौजूदगी का आलम यह हुआ कि शहरवासियों को अपने कार्यों को लेकर दफ्तर के कई-कई बार चक्कर काटने पड़े।
मंगलवार को कार्यकारी अधिकारी ने ज्वाइन किया ऑफिस
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले करीब 10 दिनों से छुट्टी पर चल रहे कार्यकारी अधिकारी संदीप तिवाड़ी ने मंगलवार को दफ्तर ज्वाइन किया है। इस पर दफ्तर में उनकी गैरमौजूदगी के चलते एक ही दिन में फाइलों का ढेर लग गया। दूसरी ओर, कार्यकारी अधिकारी के अलावा सुपरिटेंडेंट बलविंदर सिंह की तबीयत खराब होने के कारण वे एक महीना घर पर रहे और सोमवार को दफ्तर ज्वाइन किया। जबकि जेई राजीव कुमार, क्लर्क रविंदर कौर और सुभाष कुमार की तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी पर चल रहे हैं।