फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Majithia's judicial custody extended by 14 more days

Mohali News: मजीठिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी

Sun, 03 Aug 2025 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Majithia's judicial custody extended by 14 more days
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत को अदालत ने 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। शनिवार को मजीठिया की नाभा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। उनकी पिछली 14 दिन की हिरासत की अवधि पूरी हो चुकी थी, इसके बाद अदालत ने सुनवाई कर उन्हें आगे की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही मजीठिया की जेल की बैरक बदलने के लिए दायर याचिका पर भी शनिवार को सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन अदालत ने इस याचिका पर विचार कर सुनवाई की अगली तारीख 5 अगस्त निर्धारित कर दी है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर 14 अगस्त को भी मजीठिया की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग प्रणाली के माध्यम से ही करवाई जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक गंभीर मामले में नाभा जेल में बंद हैं। इस प्रकरण की न्यायिक प्रक्रिया मोहाली स्थित विशेष अदालत में चल रही है। मजीठिया की ओर से उनकी बैरक को लेकर पहले भी चिंता जताई गई थी और उसी को लेकर यह याचिका दाखिल की गई थी। अदालत अब 5 अगस्त को इस पर अंतिम निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed