फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Majithia appeared in the Mohali court, the next hearing will be on March 7

Mohali News: मोहाली कोर्ट में पेश हुए मजीठिया, अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी

Sun, 08 Feb 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Majithia appeared in the Mohali court, the next hearing will be on March 7
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मोहाली की अदालत में पेश हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 मार्च की तारीख तय कर दी। अदालत से बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए मजीठिया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आराेप लगाया। उन्होंने कहा कि जेल में बंद रहने के दौरान उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन

मजीठिया ने दावा किया कि जेल में उनकी निजता पूरी तरह खत्म कर दी गई थी। उनके चारों ओर यहां तक कि शौचालय में भी कैमरे लगाए गए थे, जिन्हें बाद में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। मजीठिया ने आरोप लगाया कि यह सब इसलिए किया गया ताकि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ आवाज न उठा सके। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो कानूनी दस्तावेज दिए गए, उनकी प्रतियां तक उन्हें अपने पास रखने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed