फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mai Bhago AFPI cadet Diksha Sharma selected for the Indian Naval Academy.

Mohali News: माई भागो एएफपीआई की कैडेट दीक्षा शर्मा का इंडियन नेवल अकादमी में चयन

Thu, 11 Jun 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mai Bhago AFPI cadet Diksha Sharma selected for the Indian Naval Academy.
मोहाली। पंजाब की बेटियों को रक्षा सेवाओं में आगे बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) की लेडी कैडेट दीक्षा शर्मा का चयन प्रतिष्ठित इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता पर पंजाब सरकार और संस्थान के अधिकारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


मोहाली निवासी एवं बस मालिक-संचालक दया कृष्ण शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा का चयन भारतीय नौसेना की शिक्षा शाखा में हुआ है। वह इस महीने के अंत तक इंडियन नेवल अकादमी में प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगी। दीक्षा की इस उपलब्धि को पंजाब की युवा लड़कियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दीक्षा शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि माई भागो एएफपीआई प्रदेश की बेटियों के सपनों को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि दीक्षा की सफलता अन्य युवतियों को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी और उनमें आत्मविश्वास पैदा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, माई भागो एएफपीआई के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम ने कहा कि दीक्षा शर्मा की उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था और मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। संधू ने दीक्षा और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed