{"_id":"6009e2b98ebc3e31e17593fa","slug":"local-body-elections-aap-announces-18-candidates-mohali-news-pkl401462220","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : ‘आप’ ने घोषित किए 18 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : ‘आप’ ने घोषित किए 18 प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। आम आदमी पार्टी (आप) ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जीरकपुर से पार्षद पद के लिए 31 सीटों में से 18 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। वीरवार को मंथन के बाद सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अध्यक्ष भगवंत मान और प्रभारी जरनैल सिंह ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। बताया जा रहा है कि जल्द ही 13 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। पार्टी के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से पहले हर वार्ड से दो से तीन उम्मीदवारों का नाम मंगवाया था। इसके बाद ही प्रत्याशियों का चयन किया गया है।
इन उम्मीदवारों का हुआ चयन
शहर में निकाय चुनाव को लेकर भले ही सभी राजनीतिक पार्टियां जीत के दावे कर रही हैं, लेकिन ‘आप’ ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें वार्ड-2 से अभिषेक गोयल, वार्ड-4 से कमलजीत सिंह चौहान, वार्ड-5 से संतोष अग्रवाल, वार्ड-6 से साहिबा पुरी, वार्ड-7 से हरजीत कौर, वार्ड-8 से राजू, वार्ड-9 से नीतू सिंह, वार्ड-10 से अंजू चौधरी, वार्ड-11 से प्रेरणा शर्मा, वार्ड-12 से अमरजीत सिंह, वार्ड-13 से परमिंदर कौर, वार्ड-15 से सुषमा भाटिया, वार्ड-17 से सुखवंत कौर, वार्ड-20 से बिक्रमजीत सिंह, वार्ड-24 से कुलविंदर सिंह, वार्ड-25 से किरणपाल कौर, वार्ड-28 से अमरीक सिंह और वार्ड-31 से अरुणा बख्शी को चुना गया है।