फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lion-lioness and white tigress in chattbir zoo

जीरकपुरः अब छुट्टी का लुत्फ उठाएं, छतबीड़ जू में बब्बर शेरों के जोड़े और सफेद बाघिन को देखने आएं

Sat, 05 Oct 2019 02:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Oct 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
lion-lioness and white tigress in chattbir zoo
छतबीड़ जू में छोड़ा गया शेर - फोटो : अमर उजाला
छतबीड़ जू में वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री वन व जंगली जीव सुरक्षा विभाग साधु सिंह धर्मसोत मुख्य अतिथि के तौर परपहुंचे। इस दौरान उन्होंने छतबीड़ जू में बब्बर शेरों के जोड़े शेर अक्षित व शेरनी धृति के अलावा सफेद बाघिन गोरी को बाड़े में छोड़ा। ये तीनों कुछ महीने पहले ही जू में लाए गए थे। जू में अब पांच शेर हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने जू की हैरिटेज बिल्डिंग को पब्लिक इंफॉर्मेशन सेंटर के तौर पर उद्घाटन किया और अतिरिक्त वित्त सचिव व इनकम टैक्ट सलाहकार पंजाब सरकार सुरिंदर कौर वड़ैच आईआरएस द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी भी देखी व उनके हुनर की प्रशंसा की। मंत्री धर्मसोत ने बताया कि सरकार ने इस जू में एक डायनासोर पार्क विकसित करने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का चीफ कंजरवेटर (जंगली जीव) चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पंजाब डॉ. कुलदीप कुमार आईएफएस ने स्वागत किया। इस दौरान जीनियस वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए नाटक का मंचन किया जबकि रेड आर्ट ग्रुप के युवाओं ने अपने नाटक से पर्यावरण, जंगली जीवों व पानी को बचाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मोबाइल पर बटन दबाकर जू के स्टूडेंट्स जू क्लब एप का उद्घाटन किया। इसके तहत बच्चों को जंगली जीवों संबंधित अतिरिक्त जानकारी देने के लिए सिर्फ 10 रुपये में विद्यार्थी टिकट पर गाइडेड टूर करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त छतबीड़ जू ने सबसे लंबी व सबसे बड़ी वॉक इन एवेरी का काम भी पूरा कर लोगों के लिए खोल दिया।


जंगली सूअर व नील गाय को मारने का मिलेगा परमिट
धर्मसोत ने कहा कि सरकार ने लोगों की फसलों का नुकसान करने वाले जंगली सूअरों व नील गायों को मारने के लिए परमिट देने का भी फैसला किया है। उन्होंने जंगली जीव सुरक्षा सप्ताह दौरान करवाई गई प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को इनाम भी बांटे व इस आयोजन को सफल बनाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी सम्मानित किया। वहीं वन विभाग व पंजाब स्टेट बोर्ड फार वाइल्ड लाइफ के मेंबर्स को स्मृति चिन्ह दिए। अंत मे जू के फील्ड डायरेक्टर एम सुधाकर आईएफएस ने मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों का यहां आने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed