फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Life will not be available again, need to get rid of potholes in Zirakpur

जिंदगी न मिलेगी दोबारा, जीरकपुर में गड्ढों से चाहिए छुटकारा

Tue, 28 Sep 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Life will not be available again, need to get rid of potholes in Zirakpur
जीरकपुर। शहर से गांवों को जाती लिंक सड़कों की हालत खस्ता है। इस ओर नगर काउंसिल के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पटियाला रोड से वार्ड नंबर 24 के अधीन आने वाले गांव रामगढ़ भुड्डा को जाने वाली मेन सड़क की हालत पिछले लंबे समय से खस्ता है। कई जगह यह गड्ढे इतने बड़े हैं कि हादसा होने की सूरत में किसी की जान भी जा सकती है। इस कारण ग्रामीणों में नगर काउंसिल के खिलाफ रोष है। उन्होंने गड्ढों से जल्द छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नगर काउंसिल की ओर से पूरे शहर में सड़कों के नवीनीकरण के दावे किए जा रहे थे, लेकिन काउंसिल अधिकारी इस गांव को जाने वाली सड़क को भूल गए हैं। अधिकारियों के लापरवाह रवैये का खामियाजा लोगों को रोजाना परेशान होकर भरना पड़ रहा है। इस सड़क पर कई सालों से मरम्मत न होने के कारण गड्ढे बन गए हैं। इससे यहां हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, राहगीरों को सड़क से निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। परंतु नगर काउंसिल सड़क की मरम्मत करवाने की बजाय लापरवाह बनी है। कई जगह यह गड्ढे इतने बड़े हैं कि हादसा होने की सूरत में किसी की जान भी जा सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। सड़क के टूटने के कारण पैदल गुजरना भी कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के कारण सड़कों के कार्य बीच में रुके हैं। जल्द ही इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed