{"_id":"69597c1f48a4afc1e50756b1","slug":"langar-of-hot-milk-and-jalebis-mohali-news-c-71-1-spkl1019-137577-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गर्म दूध और जलेबियों का लगाया लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गर्म दूध और जलेबियों का लगाया लंगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांडरां/बनूड़। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित केसर युक्त गर्म दूध और गर्म जलेबियों का लंगर लगाया गया। भारतीय किसान यूनियन एकता डकोदां जिला मोहाली के अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी कराला के नेतृत्व में अनाज मंडी बनूड़ स्थित संगठन कार्यालय में लंगर लगाया। इसकी शुरुआत कार सेवा के महापुरुष संत बाबा गुरदेव सिंह ने सभी के कल्याण की अरदास करने के बाद की। उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह जग्गी कराला और उनके अन्य साथियों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पहुंचे कार सेवा दिग्गजों को किसान नेताओं ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। अनाज मंडी में दिन भर गरम दूध और जलेबियों का लंगर चला। इस मौके पर मास्टर गुरजीत सिंह कराला, गुरप्रीत सिंह सेखन माजरा, सरपंच गुरबचन सिंह प्रेम गढ़, संटी थम्मन, सुरिंदर चिंदा बनूर, भाग सिंह, सनी सचदेवा, प्रीत इंदर सिंह ढींढसा, सुखा कराला, निखिल थम्मन, गुरविंदर कराला, बेदी सेखन माजरा, प्रीत कराला, मनप्रीत सिंह भटिरस के अलावा इलाके के कई दूसरे किसान और रहने वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन