फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kurali Municipal Council presidency matter reaches High Court; government directed to file a response by June 23

Mohali News: कुराली नगर काउंसिल प्रधानगी मामला हाईकोर्ट पहुंचा, सरकार को 23 जून तक जवाब देने का निर्देश

Sun, 21 Jun 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kurali Municipal Council presidency matter reaches High Court; government directed to file a response by June 23
कुराली। नगर काउंसिल की प्रधानगी का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने इस संबंध में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को 23 जून तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह याचिका शहर के एक कांग्रेस पार्षद भारत भूषण ने दायर की है। उन्होंने अदालत को बताया कि काउंसिल प्रधान पद के चुनाव में कड़ा मुकाबला है। इसमें आजाद पार्षद अहम भूमिका निभाएंगे। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि विभिन्न व्यक्तियों द्वारा पार्षदों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए मनाने की कोशिशें हो रही हैं।
विज्ञापन

भारत भूषण ने यह भी बताया कि सत्ताधारी दल से जुड़े एक पूर्व पार्षद ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की है। उन्हें झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की आशंका भी जताई गई है। याचिकाकर्ता ने अपने दावों के समर्थन में मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग भी अदालत में प्रस्तुत की है। पंजाब सरकार की ओर से अडीशनल एडवोकेट जनरल जगजोत सिंह ने अदालत का नोटिस स्वीकार किया। उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। उन्होंने अदालत को आश्वासन दिया कि 23 जून तक नगर कौंसिल के प्रधान और उपप्रधान के चुनाव करवाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed