फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kulwant Singh, former mayor of Municipal Corporation Mohali, will try his luck in the upcoming assembly elections

नगर निगम मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत

Wed, 08 Sep 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kulwant Singh, former mayor of Municipal Corporation Mohali, will try his luck in the upcoming assembly elections
मोहाली। नगर निगम के पूर्व मेयर एवं आजाद ग्रुप के प्रमुख कुलवंत सिंह इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। वह मोहाली हलके से चुनाव मैदान में उतरेंगे। लेकिन वह किस पार्टी के साथ जाएंगे, इसको लेकर कुलवंत सिंह ने अभी अपने पत्ते खोलने से इनकार कर दिया। कुलवंत सिंह ने कहा कि ये तय है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा, लेकिन अभी किसान आंदोलन चल रहा है। यह जानकारी उन्होंने मोहाली के लोगों के लिए एक मुफ्त एंबुलेंस सेवा की शुरुआत करते हुए दी। इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलवंत सिंह ने पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर भी जुबानी हमला बोला। पूर्व मेयर ने कहा कि सेहत मंत्री बताएं कि मोहाली के लिए उन्होंने नया क्या किया है। मोहाली का सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा तो उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले ही कर दी थी। अब साढ़े 4 साल बीत गए हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। मोहाली में सामुदायिक केंद्र तो गमाडा ने पहले ही बनाए हुए थे। इसका बस पुनर्निर्माण (रेनोवेशन) किया जा सकता है। अब इसका श्रेय भी सेहत मंत्री ले रहे हैं तो क्या कह सकते हैं। मोहाली ही नहीं पूरे पंजाब में सेहत सेवाओं में कुछ काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले नगर निगम चुनाव में कुलवंत सिंह ने अकाली दल छोड़कर अपना अलग से आजाद ग्रुप बनाया था। आजाद ग्रुप बनाकर कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि वे खुद चुनाव हार गए थे। लेकिन उनके ग्रुप के 11 पार्षद और दो निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। कुलवंत ने शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में मोहाली विधानसभा हलके से कुलवंत का चुनाव लड़ना तय है, जोकि मौजूद सेहत मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू को कड़ी टक्कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed