{"_id":"6afa1b9432990f52e9019393","slug":"two-sisters-from-mohali-shine-in-karate-jiya-wins-gold-garvita-takes-silver-mohali-news-c-71-1-mli1018-148903-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कराटे में चमकीं मोहाली की दो बहनें, जिया ने जीता गोल्ड तो गर्विता ने सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कराटे में चमकीं मोहाली की दो बहनें, जिया ने जीता गोल्ड तो गर्विता ने सिल्वर
विज्ञापन
जिया का नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयन, इंदौर में दिखाएंगी दमखम।
मोहाली। सेक्टर-68 निवासी दो बहनों ने कराटे की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। जिया शर्मा बैंस ने स्वर्ण और उनकी छोटी बहन गर्विता शर्मा बैंस ने रजत पदक हासिल किया। जिया का चयन दिसंबर 2026 में इंदौर में होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स 2026-27 के लिए भी हुआ है।
चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इंटर-स्कूल स्टेट कराटे टूर्नामेंट में जिया ने अंडर-17 के 52 किलोग्राम से कम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता, जबकि गर्विता ने अंडर-14 के 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। दोनों बहनें माउंट कार्मेल स्कूल की छात्राएं हैं और ब्लैक ईगल कराटे अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
प्रतियोगिता में अकादमी के मन्नत, भव्य और दक्ष ने भी स्वर्ण पदक जीते। भव्य का भी नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयन हुआ है। अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते।