{"_id":"6a8a0e15a20d4eb23007e2ae","slug":"kharar-police-registered-a-case-against-a-youth-on-charges-of-vehicle-theft-and-burglary-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2041-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ पुलिस ने वाहन चोरी और सेंधमारी के आरोप में युवक पर मामला किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ पुलिस ने वाहन चोरी और सेंधमारी के आरोप में युवक पर मामला किया दर्ज
विज्ञापन
खरड़। पुलिस ने एक युवक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ वाहन चोरी और घरों में सेंधमारी के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।
आरोपी की पहचान मोगा निवासी अर्शदीप सिंह उर्फ दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अर्शदीप अपने साथियों के साथ वाहन चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके खिलाफ पहले भी कई चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली कि वह खरड़ के सिटी हार्ट इलाके में चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा है। सहायक उपनिरीक्षक करणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह जानकारी मिली। पुलिस को उससे और भी चोरी के वाहन तथा सामान बरामद होने की संभावना है। अर्शदीप और उसके अज्ञात साथियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।