{"_id":"5f5939ec8ebc3e446940d9b5","slug":"kharar-clears-way-for-new-bus-stand-after-70-years-old-buildings-will-be-demolished-mohali-news-pkl38738343","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ को 70 साल बाद नया बस स्टैंड मिलने का रास्ता साफ, गिराएंगे पुरानी बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ को 70 साल बाद नया बस स्टैंड मिलने का रास्ता साफ, गिराएंगे पुरानी बिल्डिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। पंचायत समिति खरड़ की ओर से शहर के मौजूदा बस स्टैंड की बिल्डिंग को गिराकर यहां नया आधुनिक बस स्टैंड बनाने का फैसला लिया गया है। बुधवार को पंचायत समिति की चेयरपर्सन रणबीर कौर की अध्यक्षता में हुई पंचायत समिति की बैठक में इस संबंधी प्रस्ताव पास किया गया है।
समिति की बैठक में जानकारी दी गई कि खरड़ का मौजूदा बस स्टैंड करीब 70 साल पुराना है। शहर की आबादी में भी काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। लोगों को यहां मौजूदा हालातों में बस लेने में बहुत परेशानी हो रही है। पंचायत समिति की चेयरपर्सन रणबीर कौर ने बताया कि पंचायत समिति की यहां 11 कनाल जगह है और इसके साथ ही नगर काउंसिल खरड़ की तीन कनाल जगह भी है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की ओर से नगर काउंसिल खरड़ की जमीन को अपने साथ जोड़कर कुल 14 कनाल जगह में अति आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नगर काउंसिल खरड़ के साथ यहां की तीन कनाल जगह के बदले कहीं और जगह देने संबंधी बातचीत की जाएगी।
अति आधुनिक बस स्टैंड के ऊपर बनाए जाएंगे दफ्तर भी
इस संबंधी एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन ने बताया कि पंचायत समिति खरड़ ने अति आधुनिक बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। उन्होंने बताया कि खरड़ में बनने वाला बस स्टैंड अति आधुनिक बस स्टैंड होगा, जिसके ऊपर दफ्तर बनाए जाएंगे। जिनमें खरड़ में अलग-अलग जगहों में स्थित सरकारी दफ्तरों को शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि खरड़ में नए बस स्टैंड़ का निर्माण हो जाने के बाद खरड़ से बाहर जाने और बाहर से खरड़ आने वाले लोगों को बहुत सुविधा हो जाएगी।