फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kaimbala resident hit by vehicle at Morni T-point, dies

Mohali News: कैम्बाला निवासी व्यक्ति को मोरनी टी-पॉइंट पर किसी वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 21 Feb 2024 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Kaimbala resident hit by vehicle at Morni T-point, dies
पंचकूला। मोरनी टी-पॉइंट के समीप चंडीगढ़ कैम्बाला निवासी एक व्यक्ति को आधी रात में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश गांव कैम्बाला चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। चंडीमंदिर पुलिस ने मृतक के जीजा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मोगीनंद निवासी जसबीर ने शिकायत में बताया कि उनका साला ओमप्रकाश गांव कैम्बाला चंडीगढ़ में रहता था। उसके दो बच्चे हैं। ओमप्रकाश सोमवार को सेक्टर-23 पंचकूला शादी में आया था। मंगलवार को मृतक के पिता ने मोगीनंद निवासी अपनी बेटी के पास फोन कर पूछा कि ओमप्रकाश कल से घर नहीं आया है। क्या वह उसके पास आया है। बेटी ने उत्तर दिया कि उसका भाई ओमप्रकाश वहां नहीं आया है। इसके बाद बेटी ने अपने भाई ओमप्रकाश के फोन पर कॉल लगाई। दूसरी तरफ से फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण ओमप्रकाश की सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में मौत हो गई है। सूचना पाते ही शिकायतकर्ता जसबीर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे और शव को देखा। इसके बाद शिकायतकर्ता को पता लगा कि उसके साले का एक्सीडेंट मोरनी टी-पॉइंट के पास रात करीब 1.30 बजे हुआ है। किसी वाहन चालक ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed