{"_id":"619d5171ad4f1662207bbbab","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-in-broad-daylight-by-breaking-the-locks-of-the-house-in-derabassi-mohali-news-pkl4339204120","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में घर के ताले तोड़कर दिन दहाड़े लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी में घर के ताले तोड़कर दिन दहाड़े लाखों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर की गुलाबगढ़ रोड पर स्थित प्रीत कॉलोनी की गली नंबर-10 में चोर दिन दिहाड़े एक घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने के गहने और करीब 13 लाख रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर के मालिक सिर्फ एक घंटे के लिए ताला लगाकर बाहर किसी काम से गए थे। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया है। इसकी सूचना पर डेराबस्सी थाने के प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर हरजिंद्र सिंह ने टीम के साथ मौके का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में घर के मालिक जसवीर सिंह ने बताया कि वह रामलीला ग्राउंड में कपड़ों की दुकान करते हैं। रोजाना की तरह वह मंगलवार को सुबह साढ़े 8 बजे दुकान पर चले गए थे। सुबह करीब पौने 10 बजे उनकी पत्नी और बेटा नजदीकी मुबारिकपुर में रेत का रेट पता करने के लिए गए थे। जो वहां से करीब एक घंटे बाद साढ़े 11 बजे वापस आ गए। घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि नीचे के कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब अलमारियों में देखा तो चोरों ने यहां पर रखे करीब चार लाख रुपये के सोने के गहने और करीब 13 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। जसवीर सिंह ने कहा कि इस चोरी में जरूर किसी जानकार का हाथ है जिसने कुछ देर के लिए घर से बाहर जाते ही घर में चोरी की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। पड़ोसियों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार लोग घर में घुसते दिख रहे हैं और चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।