{"_id":"6a9b246dfa2ba4064708b204","slug":"janmashtami-conch-shells-sounded-and-resonated-in-temples-and-homes-at-midnight-mohali-news-c-71-1-mli1018-146622-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी : आधी रात को मंदिरों-घरों में हुआ शंखनाद, गूंजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी : आधी रात को मंदिरों-घरों में हुआ शंखनाद, गूंजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के मंदिरों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। रात के बारह बजे शहर के मंदिर और घर शंखनाद से गूंज उठे। जयकारों के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आधी रात को पूजा-अर्चना का दौर चला। इससे पूर्व दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। कई स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में नजर आए।
फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष सजावट की गई थी। फेज-3बी1 के श्री वैष्णो माता मंदिर में भी आकर्षक सजावट देखने को मिली, जहां बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह था। सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लिए भजन गाते हुए चले। सेक्टर-70 के प्राचीन शिव मंदिर और फेज-2 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री राधा कृष्ण मंदिर में बच्चों की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा।