फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jagtar Singh Sidhu appointed Secretary of Kisan Morcha Punjab; Ranjit Singh Gill honored him.

Mohali News: जगतार सिंह सिद्धू को किसान मोर्चा पंजाब का सचिव नियुक्त, रणजीत सिंह गिल ने किया सम्मान

Thu, 08 Oct 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jagtar Singh Sidhu appointed Secretary of Kisan Morcha Punjab; Ranjit Singh Gill honored him.
कुराली। समीपवर्ती गांव हुशियारपुर के जगतार सिंह सिद्धू को भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसान मोर्चा पंजाब का सचिव नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता रणजीत सिंह गिल ने बताया कि पार्टी की ओर से किसान मोर्चा पंजाब के संगठन का विस्तार करते हुए जगतार सिंह सिद्धू को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जगतार सिंह सिद्धू मेहनती और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी नियुक्ति से किसान मोर्चा के संगठन को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


रणजीत सिंह गिल ने जगतार सिंह सिद्धू को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जगतार सिंह सिद्धू ने पार्टी हाईकमान और किसान मोर्चा के अध्यक्ष लखविंदर सिंह मोमी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। किसानों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने के साथ-साथ किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed