{"_id":"5fbc21638ebc3eb8670bfa4b","slug":"jago-cd-will-explain-the-importance-of-vote-mohali-news-pkl394958768","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जागो सीडी’ से समझाएंगे वोट का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जागो सीडी’ से समझाएंगे वोट का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। लोगों को वोट का महत्व समझाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने जागरूकता ‘जागो सीडी’ तैयार की है। इसका उद्देश्य वोटर कार्ड बनवाने के 100 फीसदी लक्ष्य को पूरा करना है।
जिले के अधीन आते तीन विधानसभा हलकों में जिला स्वीप सेल की वोटर कार्ड बनाने की गतिविधियां जोरों से चल रही हैं। इसी के तहत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली वोटर सूचियों के संशोधन का काम चल रहा है। इसके लिए विशेष सीडी से लोगों को जागरूक किया जाएगा। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी वोटर जागरूकता जागो सीडी के माध्यम से जिला निवासियों को पोलिंग स्टेशनों पर लगने वाले विशेष कैंप व वोट संबंधी जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने नौजवानों, महिलाओं, विद्यार्थियों व ट्रांसजेंडरों से अपील की है कि वह जिम्मेदार नागरिक होने सबूत देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग दें। जिला स्वीप सेल की तरफ से स्वीप के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वोटर जागरूकता जागो की लेखक, संगीत व गायक सुधा जैन सुदीप हैं। उनका सहयोग वोकेशनल आईटी ट्रेनर रेखा ने दिया। तबला इंस्ट्रक्टर हेमा बाली व सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी सोहाना की छात्रा हरप्रीत कौर व गुरविंदर कौर ने भी इसमें सहयोग दिया है। जिक्रयोग है कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में वोटर कार्ड संशोधन का काम चल रहा है। इतना ही नहीं लोगों को ऑनलाइन वोटर कार्ड बनाने की सुविधा भी प्रशासन की तरफ से दी गई है। इसके तहत लोग ऑनलाइन आवेदन कर वोट बना सकेंगे। यदि किसी ने वोट बनाना हो या फिर पता आदि बदलना हो वह सुविधा भी इस सिस्टम में दी गई है।