फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   IT City plot owners protest; demand withdrawal of notice for additional payment of 7,845

Mohali News: आईटी सिटी प्लॉट मालिकों का विरोध, 7,845 रुपये अतिरिक्त राशि नोटिस वापस लेने की मांग

Wed, 22 Jul 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
IT City plot owners protest; demand withdrawal of notice for additional payment of 7,845
मोहाली। गमाडा द्वारा आईटी सिटी के प्लॉट मालिकों को भेजे गए अतिरिक्त राशि (एनहांसमेंट) नोटिसों का विरोध बढ़ गया है। मंगलवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने नगर निगम पार्षद नसीब सिंह संधू की अगुवाई में विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने 7,845 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से अतिरिक्त राशि जमा कराने के नोटिस वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन




प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि गमाडा ने 30 दिन में कुल राशि का 25 फीसदी जमा कराने को कहा है। शेष राशि तीन समान किस्तों में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्लॉट मालिकों का कहना है कि उनमें से अधिकांश सेवानिवृत्त लोग हैं। उन्होंने बैंक ऋण लेकर अपने मकान बनाए हैं। लाखों रुपये की यह अतिरिक्त राशि जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। पार्षद नसीब सिंह संधू ने कहा कि गमाडा ने औद्योगिक और व्यावसायिक प्लॉट बेचकर पर्याप्त लाभ कमाया है। किसानों को अतिरिक्त मुआवजा अपने मुनाफे से दिया जाना चाहिए, न कि प्लॉट मालिकों पर बोझ डालकर।
विज्ञापन




विधायक का आश्वासन

विधायक कुलवंत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में गमाडा के मुख्य प्रशासक से मुलाकात करेंगे। पूरी जानकारी लेकर जांच की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि अतिरिक्त राशि का नियम व्यावसायिक और औद्योगिक प्लॉटों पर समान रूप से लागू हुआ है या नहीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्लॉट मालिक के साथ अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed