{"_id":"65591cec04513a6be20f799c","slug":"indian-teams-morale-is-high-shubman-will-give-the-omen-of-victory-to-india-mohali-news-c-71-1-mli1001-8020-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: भारतीय टीम के हौसले बुलंद, जीत का ‘शगुन’ भारत की झोली में डालेंगे शुभमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: भारतीय टीम के हौसले बुलंद, जीत का ‘शगुन’ भारत की झोली में डालेंगे शुभमन
विज्ञापन
मोहाली। अहमदाबाद में रविवार को होने वाले क्रिकेट के फाइनल मैच को लेकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। देश को टीम से बहुत उम्मीदें हैं। वहीं, मोहाली के सेक्टर-70 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले शुभमन गिल के विश्व कप फाइनल में खेलने को लेकर लोगों में काफी जोश है। उनका कहना है कि शुभमन वर्ल्ड ट्रॉफी जितवाने में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भारत की जीत निश्चित है। शुभमन के पिता लखविंदर सिंह गिल ने कहा कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उनमें कभी एक खिलाड़ी चलता है तो कभी दूसरा। भारत की टीम एकजुट होकर खेल रही है। उनकी यही एकजुटता उन्हें जीत दिलाएगी। बेटे शुभमन गिल से भी उन्हें उम्मीदें हैं और वाहेगुरु इस 11वें मैच में टीम को जीत जरूर दिलाएंगे और वर्ल्ड कप अपना होगा। वह मैच में बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए पत्नी कीरत गिल, बेटी शहनील गिल और दो दोस्तों कुंवरजीत सिंह और खुशप्रीत सिंह के साथ अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
शुभमन गिल की पारी का सोसाइटी के लोगों को बेसब्री से इंतजार
शुभमन गिल की पारी देखने का सोसाइटी में रहने वाले लोगों में बेसब्री से इंतजार है। उनकी सोसाइटी के कुछ लोग मैच देखने के लिए अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इस बार का संडे काफी मजेदार रहने वाला है। उन्हें टीम के साथ ही शुभमन गिल से बहुत उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि शुभमन उनके बीच ही रहा है और काफी मददगार स्वभाव का है। वह हर किसी की मदद करता है। अब वह टीम को जिताने में भी पूरी मदद करेगा।