फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income tax department will investigate property of accused of kothi grab case

करोड़ों की कोठी कब्जाने का मामला : संजीव महाजन समेत अन्य आरोपियों की संपत्ति जांचेगा आयकर विभाग

Tue, 23 Mar 2021 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Mar 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Income tax department will investigate property of accused of kothi grab case
आयकर विभाग - फोटो : wiki

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में अब आयकर विभाग पत्रकार संजीव महाजन समेत अन्य आरोपियों की संपत्ति और बैंक खातों की जांच करेगा। आरोपियों के पास से करोड़ों की संपत्ति और कई बैंक खातों के मिलने पर यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस केस की जांच को आगे बढ़ाने के लिए आयकर विभाग को चिट्ठी लिखी गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही अपनी कार्रवाई शुरू कर देगा। पुलिस के मुताबिक, संजीव महाजन के पास से तकरीबन नौ करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है। इनमें से कैंबवाला में प्लॉट, अटावा में कांप्लेक्स, डड्डूमाजरा में मकान, सेक्टर-38 वेस्ट में मकान, मोहाली में फैक्टरी के अलावा अन्य संपत्तियां शामिल हैं। वहीं, कई बैंक खातों से कई बार बड़ी रकम का लेनदेन भी किया गया है। साथ ही संजीव महाजन की सालाना कमाई तकरीबन सात लाख रुपये के आसपास मिली है। सूत्रों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मिलने पर पुलिस ने केस को आयकर विभाग को सौंपने की तैयारी की है। 
विज्ञापन


उधर, संजीव महाजन की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने उसका मोबाइल जब्त किया था। शक था कि व्हॉट्सएप चैटिंग से काफी सबूत जुटाए जा सकते हैं। मोबाइल को साइबर एक्सपर्ट को सौंपा गया था। डाटा में आरोपियों से बातचीत के अलावा कई पुलिसकर्मी संपर्क में रहे हैं। ऐसे में इन पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब कारोबारी सिंगला की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी   
पुलिस मामले में अब तक संजीव महाजन, तत्कालीन थाना प्रभारी राजदीप सिंह, डीएसपी रामगोपाल का भाई सतपाल डागर और कोठी खरीददार सौरव के भाई मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि शराब कारोबारी अरविंद सिंगला, खलिंदर सिंह कादियान, सौरव गुप्ता, अशोक अरोड़ा शेखर और दलजीत सिंह फरार चल रहे हैं। साथ ही पुलिस नकली राहुल मेहता की भी तलाश में है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शराब कारोबारी अरविंद सिंगला की गिरफ्तारी हो सकती है।  

 
सौरव की याचिका पर आज फैसला
कोठी खरीदने वाले आरोपी सौरव गुप्ता ने 16 मार्च को जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। याचिका में सौरव ने कहा था कि वह आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित है। उसे कोठी विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं। अगर उसे विवाद के बारे में पता होता तो वह कोठी पर अपने तीन करोड़ रुपये निवेश नहीं करता। पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे इंसाफ दिलाने के बजाय उल्टा उसके खिलाफ ही केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस को नोटिस किया गया था। याचिका पर मंगलवार को फैसला होगा। पुलिस अपना जवाब फाइल करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed