{"_id":"6221250e36557b5456514ebe","slug":"income-tax-department-raid-in-banur-s-famous-liquor-factory-mohali-news-pkl4436713194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनूड़ की नामी शराब फैक्टरी में आयकर विभाग की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनूड़ की नामी शराब फैक्टरी में आयकर विभाग की दबिश
विज्ञापन
बनूड़। शहर की एक नामी शराब फैक्टरी में वीरवार को सुबह ही पहुंचकर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। इसके बाद फैक्टरी के मुख्य गेट को बंद करके किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि देर शाम तक टीम की कार्रवाई चल रही थी।
जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे हरियाणा नंबर की आधा दर्जन इनोवा कारों में आयकर विभाग के अधिकारी सुरक्षा मुलाजिमों के साथ फैक्टरी में पहुंच गए। उन्होंने फैक्टरी के मुख्य गेट को अंदर से ताला लगाकर बंद कर दिया। फैक्टरी के अंदर कुछ कर्मचारी दाखिल हो चुके थे। इनको भी आयकर विभाग की टीम ने बाहर निकाल दिया।
सूत्रों के मुताबिक यह दबिश डिप्टी डायरेक्टर आयकर विभाग कार्यालय परमाणु की ओर से की गई है और इसमें मुख्य कार्यालय पंचकूला और अंबाला के अधिकारी शामिल थे। बनूड़ के अलावा करनाल की फैक्टरियों समेत उनके अधिकारियों के कार्यालय और घरों पर भी दबिश दी गई है। इस दौरान टीम के साथ आए दो पुलिस मुलाजिम मुख्य गेट पर तैनात थे। जबकि इसकी जानकारी स्थानीय बनूड़ की पुलिस को भी नहीं थी। बनूड़ थाने के मुखी गुरचरन सिंह ने बताया कि उनको इस संबंधी कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही कोई सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन
फोटो- शराब फैक्टरी के मुख्य गेट के आगे तैनात पुलिस मुलाजिम। संवाद