{"_id":"65dfa69bf7bc927b3b054888","slug":"inauguration-of-street-vendor-zone-then-vendors-protested-fiercely-mohali-news-c-71-1-spkl1001-112099-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: स्ट्रीट वेंडर जोन का उद्धघाटन, फिर वेंडर्स ने किया जमकर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: स्ट्रीट वेंडर जोन का उद्धघाटन, फिर वेंडर्स ने किया जमकर विरोध
विज्ञापन
मोहाली। बुधवार को फेज-6 में नगर निगम की ओर से बनाई स्ट्रीट वेंडिंग जोन साइट का उद्घाटन विधायक कुलवंत सिंह ने किया। इसके बाद स्ट्रीट वेंडर ने उनको अलॉट हुई जगह पर आपत्ति जाहिर करते हुए नारेबाजी की। उनका कहना है कि जो जगह उन्हें दी गई है वह बहुत कम है। उतनी जगह में उनका सामान रखना और खुद बैठना बहुत मुश्किल है। वेंडर्स से बातचीत में पता लगा है कि जो उन्हें जगह मिली है वह केवल तीन फुट की है। इस छोटी सी जगह के कई वेंडर ने 12 हजार रुपये जमा भी करवा दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि उन्हें जो जगह मिली है वह बेहद कम है। इतनी जगह में उन्हें सामान रखने में काफी परेशानी होगी।
शहर की बात करें तो हर मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा है। इस कारण कई बार पुलिस और निगम के अधिकारी जब मौके पर आकर उनका चालान करने लगते हैं तो वे इकट्ठा होकर विरोध करने लगते हैं। इस कारण मजबूरन अफसरों को वापस जाना पड़ता है।
लोगों को नही होगी पार्किंग की परेशानी
मार्केट में आने वाले ग्राहकों को भी पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। अभी शहर की मार्केट के हालात यह है कि लोग जब वहां खरीदारी करने जाते हैं तो उन्हें वहां पार्किंग की काफी दिक्कत होती है क्योंकि मार्केट के काफी हिस्से में लोगों ने अपनी रेहड़ियां लगा रखी है। इस कारण लोग मजबूरन सड़क के किनारे या फुटपॉथ पर वाहन खड़ा करके खरीदारी करने चले जाते हैं। इस कारण कई बार सड़क पर जाम लग जाता है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है।