फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In view of the assembly elections, the security of the area increased, the blockades were put in place

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके की बढ़ाई सुरक्षा, जगह-जगह लगे नाके

Sat, 05 Feb 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
In view of the assembly elections, the security of the area increased, the blockades were put in place
नयागांव/मुल्लांपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके में पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध बढ़ा दिए हैं। पुलिस की टीमें जगह-जगह स्पेशल नाके लगाकर चेकिंग कर रही हैं। इलाके के नयागांव/मुल्लांपुर और माजरी थानों के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस के पक्के नाके लगे हैं। जो कि आने जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नयागांव पुलिस ने गांव टांडी में हरियाणा सीमा से लेकर चंडीगढ़ सीमा तक सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस के नाके लगाए हैं। नयागांव थाने में शुक्रवार को 16 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी प्रकार मुल्लांपुर पुलिस की ओर से गांव सिसवां के पास हिमाचल सीमा पर 24 घंटे नाका लगाया हुआ है। इसके अलावा मुल्लांपुर बैरियर पर चंडीगढ़ से आने-जाने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। मुल्लांपुर थाने में एक टीम एआरपी फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस संबंधी खरड़-2 डीएसपी अमरप्रीत सिंह ने बताया की चंडीगढ़ से अवैध शराब की तस्करी मुख्यतया मुल्लांपुर बैरियर वाले मार्ग से ही होती है। इसलिए हमने चेकिंग के लिए यहां पर एक स्पेशल पक्का नाका लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed