फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Sigma City Chowk, hawkers and fast food stalls are being set up in the parking space

Mohali News: सिग्मा सिटी चौक में पार्किंग की जगह पर लग रही है रेहड़ियां व फास्ट फूड स्टॉल्स

Mon, 19 May 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
In Sigma City Chowk, hawkers and fast food stalls are being set up in the parking space
जीरकपुर। लोहगढ़ क्षेत्र के सिगमा सिटी चौक में पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से रेहड़ियों तथा फूड स्टॉल्स के लगने से गाड़ियां खड़ी करने के लिए जगह नहीं बचती। इस कारण लोगों को अपनी गाड़ियां सड़क के बीचो-बीच खड़ी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

इस समस्या के कारण कई बार एक्सीडेंट भी हो जाते हैं और लोगों की आपस में लड़ाई भी हो जाती है। ये फूड स्टॉल्स तथा रेहड़ियों वाले गंदा पानी और कचरा सड़क पर ही फेंक देते हैं। जिससे यहां पर गंदगी भी फैलती है। इसके अलावा बहुत सी दुकानों के बारिश के पानी की निकासी भी सड़क पर ही है। उनकी पानी वाली टंकी का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर ही आता रहता है जोकि सड़क को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

इस पानी की वजह से महज पांच दिन पहले बनी हुई सड़क भी टूटनी शुरू हो चुकी है। इन अवैध रूप से लगने वाले स्टॉल्स के खिलाफ सिगमा सिटी चौक मार्केट कमेटी की ओर से पहले भी कई बार नगर परिषद जीरकपुर की एनफोर्समेंट टीम को शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला चौक से अंबाला रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से लगने वाले स्टॉल्स तथा रेहड़ियों के संबंध में कुछ दिन पहले अखबारों में खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम ने खानापूर्ति के लिए एक दिन वहां पर चक्कर लगाकर उन्हें हटवा दिया था लेकिन अब फिर वहां पर सरेआम रेहडी फड़ी लगी हुई देखी जा सकती हैं।



किराया वसूलते हैं कुछ दुकानदार


कुछ दुकानदारों की ओर से अपनी पार्किंग की जगह पर खाने पीने के सामान की रेहडी तथा स्टॉल्स लगवाकर उनसे किराया वसूला जाता है। इसके अलावा छत का पानी भी सड़क पर छोड़ा जाता है। हमने कई बार नगर परिषद में शिकायत की है लेकिन नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। सिगमा सिटी चौक मार्केट कमेटी की तरफ से हमने दुकानदारों को कई बार समझाने की कोशिश भी की है लेकिन मानने के बजाय वे हमारे साथ झगड़ा करने लगते हैं। -अवतार सिंह लोहगढ़, अध्यक्ष, सिगमा सिटी चौक मार्केट कमेटी।



आधिकारिक कोट


मुझे एक क्षेत्र के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि मैंने कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है। फिर भी हम जहां-जहां भी रेहडी फड़ी वालों ने कब्जा कर रखा है वहां से जल्द ही हटाने की कोशिश करेंगे।-परमिंदर सिंह, इंचार्ज इंफोर्समेंट विंग नगर परिषद जीरकपुर।




कोट्स :::


पार्किंग की जगह से रेहडी फड़ियों को हटाना नगर परिषद का काम है। लेकिन सड़क पर वाहन खड़े करने की किसी को भी इजाजत नहीं है। हम अपने मुलाजिम भेज कर सड़कों पर खड़ी की गई गाड़ियों को हटवा देंगे।-कुलवंत सिंह, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed