{"_id":"615cae278ebc3e624a3ebc46","slug":"in-nayagaon-the-health-department-team-got-samples-of-sweets-filled-with-7-shops-destroyed-badly-mohali-news-pkl4291285170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में सेहत विभाग की टीम ने 7 दुकानों से भरे मिठाई के सैंपल, खराब नष्ट करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में सेहत विभाग की टीम ने 7 दुकानों से भरे मिठाई के सैंपल, खराब नष्ट करवाई
विज्ञापन
नयागांव/मोहाली। त्योहारों के माहौल को ध्यान में रखकर जिला सेहत विभाग ने मुख्यमंत्री के पड़ोस में स्थित नयागांव में मंगलवार को दबिश दी। इस दौरान जहां विभिन्न मिठाई की सात दुकानों से मिठाई के सैंपल लिए गए, वहीं, जांच करने के बाद खराब मिठाईयों को नष्ट भी करवाया गया। इतना ही नहीं इस दौरान दूध और इससे जुड़े उत्पाद बेचने वाले मोबाइल वाहनों की भी चेकिंग की गई। जिला सेहत अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों की सेहत से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।
जानकारी के मुुताबिक मंगलवार को ‘तंदुरुस्त पंजाब’ मिशन के तहत जिला सेहत अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा टीम ने नयागांव में मिठाई की दुकानों में दबिश दी। इस दौरान इलाके की सभी छोटी-बड़ी मिठाई की दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान चंडीगढ़ की एक मशहूर मिठाई की दुकान की शाखा की भी पड़ताल की गई। इसके साथ ही खोए, रसगुल्ले, गुलाब जामुन जैसी मिठाई की सात दुकानों से सैंपल लिए गए। इसके साथ ही जो खराब मिठाई बरामद हुई उसे रद्द करवाया गया। इनमें 10 किलो बतीसा, 20 किलो रसगुल्ले, 400 किलो चाश्नी शामिल है। उन्होंने कारोबारियों को साफ किया है कि मिलावटी मिठाई बिल्कुल नहीं चलने दी जाएगी। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एवं रेगुलेशन एक्ट के तहत किसी भी हालत में खाने-पीने की खराब चीजेें नहीं बेची जाएंगी। वहीं, नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी
सेहत विभाग की टीम ने केवल मिठाई की दुकान की ही चेकिंग नहीं की, बल्कि दुकानदारों को खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा और संभाल करने के बारे में भी जागरूक किया। दुकानदारों को समझाया गया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुकानों में भीड़ न जुटने दें। साथ ही दुकानदारों को बारी-बारी से सामान खरीदने के लिए प्रेरित करें और गाइड लाइन के मुताबिक मुंह पर मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन
दुकानों की सफाई पर भी निगरानी
जिला सेहत विभाग मिठाई की दुकानों पर साफ-सफाई को लेकर भी लगातार नजर रखेगा। इसके साथ ही तय समय पर चेकिंग भी की जाएगी। वहीं, लोगों से अपील की है कि वह साफ सुथरी चीजें ही खरीदें और दुकानदारों पर कर्मचारियों को सफाई रखने की नसीहत दें। सेहत विभाग की जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लवप्रीत सिंह भी शामिल थे।