{"_id":"601f01cd8ebc3e74a8622381","slug":"in-kharar-no-party-other-than-congress-got-candidates-for-entire-wards-mohali-news-pkl4031406134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में कांग्रेस के अलावा किसी भी पार्टी को नहीं मिले पूरे वार्डों के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ में कांग्रेस के अलावा किसी भी पार्टी को नहीं मिले पूरे वार्डों के उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर किसी भी दूसरी पार्टी को खरड़ के सभी वार्डों के लिए अपने पूरे उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिले। भाजपा ने 27 वार्डों में से 26 में उम्मीदवार उतारे हैं, इनमें कई बिल्कुल नए हैं। इन्हें बिल्कुल आखिर में फैसला लेकर नामांकन पत्र भरकर मैदान में उतारा गया है। भाजपा से अलग हुई अकाली दल को भाजपा से भी कम 21 उम्मीदवार मिल पाए हैं। अकाली के हलका इंचार्ज रणजीत सिंह गिल ने सभी वार्डों में उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा की थी, लेकिन नहीं जुटा पाए। ‘आप’ और भाजपा भी पूरे उम्मीदवार खड़े नहीं कर पाई। ’आप’ ने 27 में से 20 की उम्मीदवार खड़े किए हैं। ‘आप’ से विधान सभा चुनाव जीते खरड़ के विधायक कंवर संधू अभी तक चुनावी मैदान से गायब हैं। बसपा ने साख बचाने को मात्र दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। खरड़ नगर परिषद चुनाव में 53 आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसे किसान आंदोलन का प्रभाव कहें या बेअदबी कांड का असर कहा जाए कि पूरा जोर लगाने के बाद भी भाजपा और अकाली दल पूरे उम्मीदवार नहीं जुटा पाई।
जबकि कांग्रेस पार्टी के 27 वार्डों के लिए 50 से अधिक उम्मीदवार लड़ने के इच्छुक थे। कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया के लिए दस हजार रुपये प्रति सदस्य फीस भी रखी थी, जो वापिस नहीं होनी थी और 50 लोगों ने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
जबकि कांग्रेस पार्टी के 27 वार्डों के लिए 50 से अधिक उम्मीदवार लड़ने के इच्छुक थे। कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया के लिए दस हजार रुपये प्रति सदस्य फीस भी रखी थी, जो वापिस नहीं होनी थी और 50 लोगों ने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन