फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband seriously injured by stabbing his wife, admitted to PGI

पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर किया गंभीर घायल, पीजीआई में भर्ती

Mon, 04 Oct 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Husband seriously injured by stabbing his wife, admitted to PGI
नयागांव। शहर में रविवार को एक दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साए पति ने पत्नी के ऊपर चाकू से कई वार कर दिए। इस हमले में पत्नी गंभीर घायल हो गई और उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 23 साल की पूनम रानी अपने पति भूपेंद्र पाल के साथ गोविंद नगर में रहती है। रविवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पति ने उस पर चाकू से कई बार वार कर दिए। इस हमले में गंभीर घायल पूनम रानी को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल पूनम ने बताया कि उसकी शादी 2018 में करनाल निवासी भूपेंद्र पाल से हुई थी। मेरी ननद मेरे मोबाइल फोन से अपने दोस्त को फोन किया करती थी। इसका पता जब परिवार को लगा तो फोन करने का आरोप मेरे ऊपर ही लगा दिया और मुझे घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन समझौता होने के बाद 2020 से वह दोनों पति-पत्नी पंचकूला में रहने लगे। इस दौरान मैंने इस घरेलू झगड़े की शिकायत पंचकूला महिला पुलिस थाने में भी दी थी। लेकिन महिला थाने में हम दोनों पति-पत्नी मेें समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम ने बताया कि इसके बाद हम दोनों अपने दो साल के बेटे के साथ नयागांव के गोविंद नगर में रहने लगे। यहां भी पति पुरानी बातों को लेकर अकसर झगड़ा किया करता था। बहुत बार पति उससे दहेज की मांग भी करता रहता था। इसके चलते रविवार सुबह पति ने उसके साथ दोबारा झगड़ा किया और बात इतनी बढ़ गई कि पति ने मेरी गर्दन, कमर और जांघ पर चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। नयागांव थाने की पुलिस ने आरोपी पति भूपेंद्र पाल के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed