फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   home cauhgt in fire

शॉटसर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 20 Aug 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
home cauhgt in fire
जीरकपुर। सोमवार की सुबह शिवालिक विहार के मकान नंबर 243 में शॉट सर्किट से आग लग गई। इस कारण लाखों का सामान जल गया। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

शिवालिक विहार निवासी मकान मालिक पवन नेहरू ने बताया कि उनका परिवार एक सप्ताह बाद सोमवार अल सुबह करीब ढाई बजे यात्रा से वापस आकर फर्स्ट फ्लोर स्थित कमरे में सो रहा था। सुबह करीब 8.30 बजे उनके पड़ोसी महावीर सूद ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर के ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे से धुआं निकल रहा है। इस पर उन्होंने व पड़ोसियों ने तुरंत उनके पिता, पत्नी व दो बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाला। इसके बाद मोहल्ले के लोग ग्राउंड फ्लोर पर पीछे के बेडरूम में लगी आग को बुझाने के लिए पानी व रेत लेकर पहुंचे। कॉलोनी में बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लोगों के घरों में पानी कम था। इस पर लोगों ने पास के वॉटर टैंकर स्टेशन से पानी का टैंकर मंगवाकर आग पर पानी मारकर फायर ब्रिगेड के आने से पहले आग पर कुछ हद तक काबू कर लिया। हालांकि आग की तपिश और धुएं के कारण ग्राउंड फ्लोर पर रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

पवन नेहरू ने कहा कि शायद शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी बेड पर गिरने से आग लगी। घटना की सूचना डेराबस्सी फायर ब्रिगेड को 9 बजे दी थी। सूचना मिलने के 20 मिनट बाद पुलिस और दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद कॉलोनी में पहुंचे। पुलिस के मुताबिक संकरी गलियों और गलत तरीके से सड़क पर की गई पार्किंग की वजह से फायरकर्मियों को पहुंचने में देर लगी। उन्होंने आकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं गलियां संकरी तो कहीं बेतरतीब पार्किंग से गाड़ी निकालने में हुई परेशानी
फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि कॉलोनी में अधिकांश गलियां संकरी हैं। वहीं सड़कों पर नीचे तक बिजली के तार लटके हुए हैं। इसके चलते गाड़ी निकालने में परेशान हुई। कुछ जगह सड़कें चौड़ी हैं, लेकिन वहां बेतरतीब ढंग से पार्क किए वाहन और सड़कों पर दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण मुश्किल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed