फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Auto-rickshaw driver robbed after refusing to let someone smoke 'Chitta'

Mohali News: चिट्टा पीने से मना किया तो ऑटो चालक से लूट

Fri, 09 Oct 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver robbed after refusing to let someone smoke 'Chitta'
मोहाली। बलौंगी फ्लाईओवर के पास एटीएस सोसायटी के सामने तीन युवकों ने एक ऑटो चालक से कथित तौर पर लूटपाट की। घटना पांच अक्तूबर सुबह करीब 11 बजे की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ऑटो चालक शीतल मेहता से चिट्टा पीने के लिए कहा। मना करने पर एक आरोपी ने उसके गले से सोने का लॉकेट चेन समेत तोड़ लिया, जबकि दूसरे ने चाकू दिखाकर उसकी जेब से 1500 रुपये निकाल लिए। शीतल मेहता ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान गंजा के रूप में बताई गई है। उसके दो साथी फरार हो गए, जिनमें एक की पहचान काली निवासी बड़माजरा के रूप में हुई है।थाना प्रभारी बलौंगी भगतवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304/3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed