फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Council's bulldozer razes illegal ramps in Nayagaon.

Mohali News: नयागांव में अवैध रैंपों पर चला नगर परिषद का बुलडोजर

Fri, 09 Oct 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council's bulldozer razes illegal ramps in Nayagaon.
नयागांव। नगर परिषद नयागांव ने सार्वजनिक रास्तों पर लोगों द्वारा मनमर्जी से बनाए गए अवैध रैंपों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 8 अक्तूबर को नगर परिषद की टीम ने वार्ड नंबर 14 में अभियान चलाकर करीब 11 से 12 अवैध रैंप तोड़ दिए। इन रैंपों के कारण सड़क और गलियों में आवागमन प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान वार्ड नंबर 5 की पार्षद सरबजीत कौर की दुकानों के बाहर बना रैंप भी तोड़ा गया। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण के मामले में नियम सभी के लिए समान हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की हालिया बैठक में पार्षदों ने घरों और दुकानों के बाहर बनाए गए रैंपों का मुद्दा उठाया था। पार्षद जगतार सिंह भोटी ने कहा था कि रैंपों के कारण राहगीरों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है तथा दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता है। पार्षद भूपेंद्र सिंह भूप्पी ने सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण बर्दाश्त न करने की बात कही और कार्रवाई की शुरुआत अपने वार्ड से करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

बैठक के बाद नगर परिषद प्रधान सुरेंद्र कौशिक बबल ने अधिकारियों को नियमों के विपरीत बने रैंपों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वार्ड-14 में अभियान शुरू किया गया। अब अन्य वार्डों में भी अवैध रैंप और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed