{"_id":"63e3b6e5be1a0c621c0851e9","slug":"high-speed-car-driver-hit-the-car-people-saved-their-lives-by-running-mohali-news-c-16-1-55171-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने लोगों की जान जोखिम में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने लोगों की जान जोखिम में डाला
Wed, 08 Feb 2023 08:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार चालक ने कार में मारी टक्कर, लोगों ने भाग कर जान बचाई
वीआईपी रोड सोमवार को देर शाम हुआ हादसा, लोगों ने चालक को लताड़ लगाई
हरजीत सिंह
जीरकपुर। शहर की वीआईपी रोड पर सोमवार को देर शाम एक तेज रफ्तार कार चालक ने कई लोगों की जान उस समय जोखिम में डाल दी जब उसने लापरवाही से एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद वीआईपी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। इस कार चालक ने जिस कार को टक्कर मारी वह रेल विहार सोसायटी के सामने से आ रही थी और इसमें सवार एक युवक और युवती बाल-बाल बच गए। लेकिन हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं तेज रफ्तार कार से भागकर जान बचाने वाले लोगों ने मौके पर की आरोपी कार चालक को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है और अभी आरोपी कार चालक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
इस दौरान वीआईपी रोड पर घूम रहे लोग काफी सहम गए और उन्होंने कार चालक को काबू कर उसकी अच्छी खबर ली। इस मौके पर मौजूद लोगों में मोहन मग्गू, दीपी बुद्धिराजा, जॉनी और अन्य ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ वीआईपी रोड की मार्केट में खाने-पीने के लिए आए थे। इस दौरान अचानक आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार चालक करीब सौ की स्पीड से आया था। सड़क पर कई महिलाएं अपने बच्चों और बुजुर्गों के साथ घूम रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। इस संबंधी थाना प्रभारी दीपेंदर सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।
कैपशन-हादसे में क्षतिग्रस्त कारें।