फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health Minister reached Liver Institute, said - treatment will be started soon

Mohali News: लिवर इंस्टीट्यूट पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, कहा- जल्द शुरू होगा इलाज

Fri, 06 Jan 2023 08:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Health Minister reached Liver Institute, said - treatment will be started soon
मोहाली। राज्य की स्वास्थ्य संस्थाओं के कामकाज में सुधार लाने और डॉक्टरी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य भर की स्वास्थ्य संस्थाओं में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के मद्देनजर औचक निरीक्षण मुहिम शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने मोहाली में लिवर सर्जरी के लिए जल्द कार्यशील होने वाले पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के कामों का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने पहल के आधार पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और 50 बिस्तरों वाले इस सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल को जल्द शुरू करने का भरोसा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रोजेक्ट लोगों को सस्ती दरों पर मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सफल होगा और पंजाब के लिए स्वास्थ्य-बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाला बड़ा प्रोजेक्ट सिद्ध होगा। यहां तक कि इसमें लिवर ट्रांसप्लांट तक करने की सुविधा देने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली यह सरकार लोगों की भलाई के लिए पूरी तनदेही से काम कर रही है और लोगों को सेवाएं प्रदान करने में किसी किस्म की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरे भविष्य में भी जारी रहेंगे और वह किसी भी स्वास्थ्य संस्था का अचानक दौरा कर सकते हैं। जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर लोगों के सपने जल्द ही पूरे हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed