{"_id":"6aaef1609563ca3e0d068929","slug":"haryana-police-raided-a-jeweler-in-jhampur-and-took-action-in-connection-with-a-theft-case-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2923-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: झामपुर के ज्वेलर्स पर हरियाणा पुलिस ने मारा छापा, चोरी के मामले में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: झामपुर के ज्वेलर्स पर हरियाणा पुलिस ने मारा छापा, चोरी के मामले में की कार्रवाई
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी थाना क्षेत्र के गांव झामपुर में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब हरियाणा पुलिस की सीआईए टीम ने अंकित ज्वेलर्स के शोरूम पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बलौंगी थाने की स्थानीय पुलिस भी हरियाणा पुलिस के साथ मौजूद रही। सूत्रों के अनुसार हरियाणा में दर्ज चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में सीआईए टीम शोरूम पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई से पहले बलौंगी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस के कर्मचारी भी सीआईए टीम के साथ शोरूम पर पहुंचे। टीम ने शोरूम के अंदर मौजूद सामान और दस्तावेजों की जांच की। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 10 किलो सोना अपने कब्जे में लिया है। हालांकि, सोने की सही मात्रा और उसे कब्जे में लेने की कार्रवाई को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शोरूम के मालिक को भी हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शोरूम में मौजूद सोने का हरियाणा में दर्ज चोरी के मामले से कोई संबंध है या नहीं। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी का सामान किसी माध्यम से यहां तक पहुंचा था या नहीं। मामले की कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक मामले में चोरी की घटना, शिकायतकर्ता, संबंधित थाना और केस नंबर की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इन सभी बिंदुओं पर स्थिति हरियाणा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बलौंगी थाना पुलिस बोली- जांच हरियाणा पुलिस कर रही बलौंगी थाना प्रभारी भगवत वीर सिंह ने बताया कि हरियाणा में चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा पुलिस की टीम आई थी। उन्होंने कहा कि पूरी जांच हरियाणा पुलिस कर रही है। मामला कहां दर्ज हुआ है और किसने शिकायत दी है, इसकी जानकारी भी हरियाणा पुलिस ही देगी।