फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hamare Ram Captivates the Audience; Unexplored Episodes of the Ramayana Resonate on Stage

Mohali News: ‘हमारे राम’ ने मोहा दर्शकों का मन, मंच पर गूंजे रामायण के अनछुए प्रसंग

Sat, 08 Aug 2026 11:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hamare Ram Captivates the Audience; Unexplored Episodes of the Ramayana Resonate on Stage
मोहाली। रामायण के अनछुए प्रसंगों को आधुनिक रंगमंच और संगीत के जरिए जीवंत करने वाली नाट्य प्रस्तुति ‘हमारे राम’ ने मोहाली के दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया। एमीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय प्रस्तुति में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रावण के किरदार में अभिनेता आशुतोष राणा की दमदार संवाद अदायगी और श्रीराम की भूमिका में राहुल भुच्चर के प्रभावी अभिनय ने खूब तालियां बटोरीं। प्रस्तुति में रामायण के कम चर्चित पहलुओं को संवाद, संगीत और अभिनय के माध्यम से पेश किया गया। मंच पर कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ शंकर महादेवन, सोनू निगम और कैलाश खेर की आवाज में संगीत ने माहौल को और प्रभावशाली बना दिया। समापन अवसर पर उपायुक्त कोमल मित्तल ने कहा कि मोहाली को पंजाब में ‘हमारे राम’ की शुरुआती प्रस्तुतियों की मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है। ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, साहित्य और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग की ओर से प्रदेश में ‘हमारे राम’ के कुल 41 शो करवाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य रामायण के अनकहे अध्यायों को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed